back to top

राजनांदगांव: स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों को खिलाई जा रही दवा…

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026। जिले में फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने जनसामान्य के पास जाकर फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के संबंध में जानकारी दी और दवा सेवन कराया।

Advertisements

डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि नागरिकों को एमडीए की दवा सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और सभी पात्र हितग्राही शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर सकें तथा एमडीए अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि रात्रि समय में भी दवा सेवन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रह जाए। शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाया जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page