राजनांदगांव: रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 26 फरवरी को…

राजनांदगांव 20 फरवरी 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 26 फरवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शिव शक्ति एग्र्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 6 पद एवं सनसूर श्रृष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव द्वारा एचआर के 3 पद, 

डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पद, टीम लीडर के 2 पद, सेल्स एक्सीक्यूटिव के 10 पद, ब्रांच मैनेजर के 7 पद तथा सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 5 पद, फिल्ड ऑफिसर के 6 पद, मार्केटिंग मैनेजर के 2 पद पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।