
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोटिया में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “गोड़ी को पुनेम गाथा” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगाथाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विधायक ने समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आदिवासी समाज के सदस्यों ने विधायक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।









































