राजनांदगांव: सुरगी पुलिस की कार्रवाई, 1.86 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी ने ग्रामीण क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.86 किलोग्राम गांजा एवं एक स्कूटी जप्त की गई है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश वर्मा निवासी कोहका (भिलाई) स्कूटी में गांजा लेकर ग्राम भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चौकी के बाहर एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें डिग्गी के अंदर पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.86 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है, तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा 3G क्रमांक CG07AZ 3065 (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) जप्त की। मामले में शून्य पर अपराध दर्ज कर थाना बसंतपुर में असल अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी मुकेश वर्मा (30 वर्ष), निवासी हनुमान चौक, वार्ड नंबर 9, आर्य नगर कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, उप निरीक्षक डोमार सिंह कंवर तथा आरक्षक चमन साहू, सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख, कोमल साहू, डोमेंद्र साहू, डिलेश मंडावी एवं महिला आरक्षक मीना साहू की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।