back to top

राजनांदगांव: आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने तथा योगा हॉल मरम्मत कराने के दिये निर्देश…

महापौर ने पुष्पवाटिका का किया निरीक्षण

Advertisements

राजनांदगांव 6 मार्च। नगर निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य में प्रगति लाने एंव उद्यान संवर्धन की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज पुष्पवाटिका का निरीक्षण कर योगा हॉल का मरम्मत करने तथा आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।


उद्यानों के संवर्धन के लिए शहर के सभी उद्यानों का संरक्षण एवं मरम्मत किया जाना है, इसी कडी में आज चौपाटी, पुष्पवाटिका का महापौर श्री यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हांेने अधिकारियो से कहा कि उद्यान की नियमित सफाई करे, आवश्यकता अनुसार डस्टबिन लगावे तथा खेल उपकरण व्यवस्थित कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे एवं आवश्यक मरम्मत करावे।

गर्मी को देखते हुए, पर्याप्त मात्रा में घास एवं पेड पौधो में पानी डाले। उन्होंने कहा कि चूकि पुष्पवाटिका एवं चौपाटी क्षेत्र बड़ा होने के साथ साथ पुरानी हो गयी है। इस कारण इसका मरम्मत एवं संवर्धन आवश्यक है। जिसे ध्यान मे रखकर एवं नागरिको की सुविधा के लिए समय समय पर इसका संधारण करना आवश्यक है।


योगा हाल का निरीक्षण कर महापौर श्री यादव कहा कि योगा हॉल में भी मरम्मत की आवश्यकता है। इसके लिए स्टीमेंट तैयार कर आवश्यक मरम्मत करे, रंग रोगन कर, विद्युतिकरण दुरूस्त करे। उन्होने कहा कि हॉल दुरूस्त होने से बहुत से आयोजन यहा किया जा सकता है। इसी प्रकार पुष्पवाटिका में निर्माणाधीन आकांक्षीय शौचालय देख महापौर श्री यादव ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

संबंधित अधिकारी ने बताया कि 10 सीटर महिला एवं पुरूष शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, विद्युतिकरण तथा नल लगाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लावे और शौचालय के सभी कार्य जल्द पूर्ण करे, जिससे इसका उपयोग हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page