राजनांदगांव: शांति भंग करने वाले तीन युवकों पर लालबाग पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान 07 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक लोगों से अनावश्यक विवाद कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनीष कुमार साहू (21 वर्ष) पिता घनश्याम साहू, लालचंद यादव (23 वर्ष) पिता पवन यादव और देवेश यादव (22 वर्ष) पिता दिनेश यादव, सभी निवासी नया ढाबा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को हिरासत में लिया।


तीनों के विरुद्ध शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 व 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद इस्तगासा तैयार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।