
गठुला स्कूल में प्राचार्या रेणुका नामदेव का बिदाई समारोह आयोजित
शासकीय हाईस्कूल गठुला की प्राचार्या श्रीमती रेणुका महेश नामदेव के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शाला परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा शाला प्रांगण में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में प्राचार्य रेणुका नामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, अध्यक्षता श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत गठुला ने की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में शाला विकास समिति गठुला के अध्यक्ष टुकेश्वर साहू, श्रीमती ललिता टारजन जेड साहू पूर्व जनपद सदस्य, समाजसेवी हेमलाल साहू उपस्थित रहे।
विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्या के परिजन क्रमशः पति महेश नामदेव, दोनो पुत्रियॉ श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती प्रतिष्ठा श्रीवास्तव सपरिवार उपस्थित रहीं। शाला परिवार की ओर से आयोजन में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल के सभी शिक्षकगण, कार्यालय स्टाफ, संकुल केन्द्र गठुला के सभी शिक्षक, ग्राम गठुला के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकगण एवं शाला के छात्र-छात्राएॅ उपस्थित रहे।
विदाई समारोह का प्रारंभ मुुख्य अतिथि के हॉथों मॉ सरस्वती के तैल्यचित्र पर पुष्पहार अर्पित करके एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया। आयोजन में शाला परिवार की ओर से सभी गणमान्य अतिथिगण को गुलदस्ता भेंट करके, फूलमाला पहनाकर एवं गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पश्चात् शाला परिवार के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं कुछ रंगारंग सामूहिक नृत्य नाटिका के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया।
आयोजन में सभी अतिथिगण ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया और मुख्य रूप से प्राचार्या नामदेव मैडम के गठुला स्कूल के कार्यकाल को उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया। उन्होंने प्राचार्या नामदेव मैडम के सरल स्वभाव, मिलनसारिता, प्रशासनिक कार्यकुशलता, कर्त्तव्यनिष्ठा, नेतृत्वक्षमता एवं छात्रों के हित में किये गये उनके कार्यो की सराहना की।
मुख्य वक्ता के रूप मंे अपने विचार व्यक्त करते हुए निवृत्तमान प्राचार्या रेणुका नामदेव ने शाला में बिताये अपने कार्यकाल को अपने जीवन का अविस्मरणीय समय बताया एवं शाला परिवार, शाला विकास समिति, ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों से मिले सम्मान, सहयोग एवं सहभागिता के लिये आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपने परिवारजन को विशेष धन्यवाद दिया जिनके सहयोग, त्याग एवं समर्पण से उन्हें अपने सेवा कार्यो को उत्कृष्टता से पूर्ण करने का साहस मिला। आयोजन केे अंत में शाला परिवार के ओर से प्राचार्या श्रीमती रेणुका नामदेव को स्मृति चिन्ह देते हुए उपस्थित छात्रो, ग्रामवासियों, एवं शाला स्टाफ की ऑखे नम हो गई ।
सभी ने भरे मन से स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्त प्राचार्या को, ढोल नगाड़ों के साथ स्कूल प्रांगण से ग्राम गठुला के मुख्यमार्ग तक बिदाई यात्रा निकालकर, ग्राम गठुला से सम्मानपूर्वक बिदाई दी।









































