
केसीजी। थाना टेलकाडीह पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पौवा अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च की रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BA 0441 में बोरी में भरकर अवैध शराब ग्राम मोहरा से सिरसाही की ओर ले जा रहा है। सूचना पर थाना टेलकाडीह पुलिस ने नाकाबंदी कर ग्राम सिरसाही पुरानापारा प्रवेश द्वार के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र वर्मा (25 वर्ष) पिता मंजीर वर्मा निवासी ग्राम सिरसाही, थाना टेलकाडीह जिला केसीजी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी से कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें जम्मू स्पेशल व्हिस्की, एमडी ब्लेंडेड व्हिस्की, सेंडिकेट व्हिस्की, आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की, बाचे टू गोवा व्हिस्की और सुपर जिल्सन फाइन व्हिस्की शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9 बल्क लीटर तथा कीमत लगभग 6 हजार रुपए बताई गई है।









































