राजनांदगांव: चिखली क्षेत्र में पुलिस का अभियान, 3 बदमाशों पर कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही एक फरार स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र में वाद-विवाद कर शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की।


पुलिस ने शंकर उर्फ मंटू यादव (35 वर्ष) निवासी चंदन नगर मोतीपुर वार्ड नंबर 3, पिंकू उर्फ कमलेश राजपूत (28 वर्ष) निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 2 तथा मोती यादव (22 वर्ष) निवासी बजरंगपुर नवागांव के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।


इसके अलावा अभियान के दौरान वर्ष 2025 में बजरंगपुर नवागांव में मारपीट की घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अमित मिश्रा (24 वर्ष) निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल गली नंबर 8 वार्ड नंबर 17 थाना कोतवाली राजनांदगांव को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सहायक उप निरीक्षक शत्रुघ्न टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक अरविंद साहू, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चिखली चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।