back to top

राजनांदगांव: झूलेलाल जयंती के अवसर पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना करसिंधी समाज को दी बधाई…

राजनंादगांव 20 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर आज लालबाग सिंधी कालोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में सपत्निक उपस्थित होकर भगवान झुलेलाल की पूजा अर्चना कर सिंधी समाज के समाजिक बंधुओ को जयंती की बधाई दी। उन्होंने अपने बधंाई संदेश में कहा कि आज का दिन बहुत प्रासंगिक है, क्योकि आज झुलेलाल जयंती मनाते है। यह दिन विशेष रूप से सिंध समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है और यह पर्व सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने समाज की मांग पर सभी कार्य प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।

Advertisements


सिंधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छ.ग.पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत व श्री जितेन्द्र मुदलियार ने भी झुलेलाल जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद श्री राजा माखीजा सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं समाजिक बंधु उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page