back to top

राजनांदगांव: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का स्वागत, घबराने की जरूरत नहीं-डॉ. राजभूषण चौधरी…

राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजनांदगांव पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वे सर्किट हाउस में रुके और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि देश में पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न हो।

उन्होंने विपक्ष पर भ्रामक प्रचार कर जनता में अफरा-तफरी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे माहौल के कारण लोग अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने लगे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे घबराएं नहीं, केंद्र सरकार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।


बताया गया कि केंद्रीय मंत्री अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बालोद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। राजनांदगांव प्रवास के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page