राजनांदगांव: मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हाॅकी लीग…

मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर

उपस्थित अतिथियों के हाथों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हाॅकी इंडिया, के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता हाॅकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोेल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी ,महाराष्ट्र रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ ने काॅस्य पदक जीता ।
प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती वैशाली जैन सी.एस.पी. राजनांदगांव के मुख्यआथित्य में, श्रीमती नीता नायर खेल अधिकारी कमला कॉलेज,सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी,श्रीमती शबनम अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा कु दिव्या (बास्केटबॉल कोच साई) के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ,
इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हाॅकी, श्री शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, श्री मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी,श्री नीलमचंद जैन,श्री भूषण साव,श्री चंदन भारद्वाज अशोक नागवंशी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।

समापन समारोह में मुख्यअतिथि श्रीमती जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मैदान में बालिका खिलाड़ियों को देखकर लग रहा है कि काश में भी किसी न किसी स्पोर्ट्स से जुड़ी रहती ,
मुझे आप सभी खिलाड़ियों को देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहते हुए खेलने से आपको आपकी मंजिल की प्राप्ति जरूर होती है खिलाड़ी अपने समय को खेल में ही यूटिलाइज्ड करते हैं ये आने वाले यूथ के लिए संकेत है ।खेलने से खिलाड़ी न केवल फिट रहता है बल्कि स्वास्थ्य भी ठीक रहता,है इस प्रकारवके आयोजन से खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का कार्य छत्तीसगढ हॉकी द्वारा किया जा रहा है इसके लिए मै बधाई देती हु।

छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण,हाॅकी इंडिया एवं छत्तीसगढ हाॅकी के संयुक्त तत्वाधान में बालिका हाॅकी को बढावा देने के उद्धेश्य से अस्मिता वेस्ट जोन हाॅकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,भारत सरकार एवं हाकी इंडिया की इस पहल से खिलाडियों को उचित मंच मिल रहा है!


‘अस्मिता वेस्ट जोन हाक़ी लीग दिनांक 20 से 29 मार्च तक आयोजित की गई !जिसमें 20 से 24 मार्च तक सब जूनियर बालिका वर्ग
तथा दिनांक 26 से 29मार्च तक जूनियर बालिका वर्ग में आयोजित की गई,इसी संदर्भ में राजनांदगाँव में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार 180000 /- द्वितीय पुरस्कार 144000 तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक मैडल और ट्रॉफी उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।

फायनल मैच में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को हराया

हाॅकी स्टेडियम में आज खेले फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मध्य खेला गया फायनल मैच में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित किया

मैच के प्ररांभ में ही _15वे मिनट निकू ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी!
मैच के 19वे मिनट में मध्यप्रदेश की ओर से काजल ने गोल कर 1-1 की बराबरी पर ला दिया ,25वे मिनट में सान्या सैयद,तथा काजल ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया ।महाराष्ट्र की संजना ने मैच के 36वे मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 पर ला दिया !
इसके बाद मैच के 37वे मिनट में संजना ने पुनः गोल करते हुए स्कोर को 3-3 गोल की बराबरी पर ला दिया ।
मैच के 50वे और 54 वे मिनट में हॉकी मध्यप्रदेश की ओर से काजल ने लगातार गोल कर 5-3 के स्कोर से मैच जीत कर अस्मिता जूनियर बालिका का खिताब अपने नाम किया।


आज के मैच में प्रिया दुबे,अनामिका शर्मा,राजवीर कौर,कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया,अमृता सेन,पिंकी नायक,ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं कार्यक्रम का संचालन मृणाल चौबे तथा आभार प्रदर्शन भूषण साव ने किया!


समापन समारोह में प्रमुख रूप से गुणवंत पटेल,प्रिंस भाटिया,किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी, तीरथ गिरी गोस्वामी,शकील अहमद,दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे,दीपक यादव ,दिलीप रावत, सचिन खोबरागड़े,हारून खान,राजेश निर्मलकर,,तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।