राजनांदगांव: प्रेम संबंध में नाबालिग की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव…

राजनांदगांव। प्रेम संबंध में युवती को फंसाने के बाद शादी से बचने और छुटकारा पाने के लिए युवती की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई । 28 मार्च को घर से लापता 14 वर्षीय युवती का शव दूसरे दिन 29 मार्च को बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेल्वे ट्रैक पर पाया गया। खैरागढ़ थाना में परिजनों ने 29 मार्च को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी ।

इस बात की पुष्टि हुई है कि मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी । खैरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचोला (टेलकाडीह ) की रहने वाली एक कक्षा आठवीं की छात्रा का शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी के समीप ग्राम किसान परसदा स्थित रेल्वे ट्रैक पर पाया गया ।

बताया जाता है कि मृतका की पहचान देविका वर्मा पिता शैलेंद्र वर्मा (14) निवासी चिचोला, ठेलकाडीह के रूप में की गई है। मृतका 28 मार्च को अपने मामा के घर से रात 10.30 बजे अचानक गायब हो गई थी । परिजनों ने दूसरे दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट खैरागढ़ थाने में दर्ज कराई थी । 29 मार्च को ही रेल्वे ट्रैक पर शव पाए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । 31 मार्च को खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर मस्तूरी पहुंची ।

परिजनों ने शव की पहचान गुमशुदादेविका वर्मा के रूप में की। हमारे सूत्र बताते हैं कि मृतका का प्रेम संबंध एक युवक के साथ था, जो उससे पीछा छुड़ाना चाहता था । योजना के अनुसार उसी युवक ने देविका को उसके मामा के घर से बहला कर ले गया । बाद में उसके दो साथी, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था, तीनों ने योजना बनाकर बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठायामौका पाकर युवती को ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया ।

यह भी पता चला है कि मृतका अपनी चार बहनों में से एक थी। उसके पिता खैरागढ़ के हाई स्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं । मृतका की मां आंगन बाड़ी में रसोइया का काम करती है । शव मिलने के बाद से मृतका के पड़ोस में आक्रोश तथा परिवार में गम का माहौल है।