
महापौर ने वार्ड नं. 11 में डस्टबिन का वितरण कर दिया स्वच्छता का संदेश
राजनांदगांव 4 अपै्रल। शहर को स्वच्छ, साफ एवं सुंदर रखने तथा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा रैंक लाने नगर निगम द्वारा सफाई में गुणात्तमक सुधार लाने अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत वार्डो में गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। डस्टबिन वितरण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज वार्ड नं. 11 स्टेशन पारा में घर घर गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने महिलाओ को स्टबिन का वितरण किये। वितरण अवसर पर लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वार्ड के पार्षद श्री छोटेलाल रामटेके, पार्षद श्री मनोहर यादव, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, विशेष उप से उपस्थित थे।
डस्टबिन वितरण अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि हर घर स्वच्छता बनाये रखने नगर निगम द्वारा डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। आज आपके वार्ड में भी गिला व सुखा कचरा अलग अलग रखने डस्टबिन दिया गया है। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का उपयोग कर प्रतिदिन कचरा स्वच्छता दीदीयो को देना है, नाली या घर से बाहर कचरा नही डालना है। आप सबके सहयोग से ही इस स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर अच्छा रैंक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वभाव में, व्यवहार में स्वच्छता लाना होगा, तभी हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ दिखकर एक अलग पहचान बनायेगी।
वार्डवासियो ने कहा कि डस्टबिन वितरण नगर निगम की अच्छी पहल है, निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो द्वारा सुबह से वार्ड मंे साफ सफाई किया जाता है। निगम की सफाई व्यवस्था अच्छी है और हम सबभी उसमें सहयोग करेंगे। डस्टबिन वितरण के दौरान वार्ड की महिलाए एवं निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।










































