राजनांदगांव: वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से बनेगा रोड एवं नाली महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 4 अपै्रल। शासन की विभिन्न मदो एवं योजनाओ के अलावा सांसद, विधायक एवं महापौर व पार्षद निधि से शहर में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है, विकास की कडी में वार्ड नं. 22 के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृति 5 लाख रूपये की लागत से रोड एवं नाली निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, पार्षद श्री मनोहर यादव पूर्व पार्षद श्री अतुल रायजादा, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर की उपस्थिति में पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन की नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा वार्डो में विकास कार्य कराने अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर निधि से राशि स्वीकृत किए। जिससे वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कराने विधानसभा अध्यक्ष एंव हमारे विधायक डॉ रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे भी अपनी निधि से राशि स्वीकृति करते है, इसी के तहत विधायक निधि से स्वीकृति अनुसार हाउसिंग बोर्ड में रोड एवं नाली निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्राथमिकता से वार्डो मंे विकास कार्य कराये जायेगे।


भूमिपूजन के पश्चात महापौर श्री यादव ने श्री कमेलशदास के निवास में स्वंय के द्वारा निर्मित रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा। उन्होंने कहा कि इन्होंने वर्षा एवं अन्य पानी भूमि में जाने बहुत ही अच्छे तरीके से रेन वाटर हार्वेेस्टिंग लगाया है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग जल संरक्षण का सबसे अच्छा माध्यम है। इस सिस्टम को हम निगम में अमल करंेगे, उन्होंने वार्डवासियो से भी वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की अपील किये।


कार्यक्रम में पूर्व वार्ड के काशी नाथ दुबे, महेश श्रीवास्तव, शंकर सिंह, कमलेश दास, राधेश्याम सिंह, देवकी सिंह, संदीप क्षीरसागर, आशीष गौतम, शीतल गौतम, नीरू श्रीवास्तव, प्रशांत अग्रवाल, अर्चना राजपूत, ममता दुबे, निधि अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किये, स्वागत पश्चात अतिथियो ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्डवासी उपस्थित थे।