
राजनांदगांव। राजगीर (बिहार) में आयोजित की जा रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में पुल में मजबूत टीम हॉकी कर्नाटक को 1 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया ।टिम की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया की
शानदार खेल में छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से ओम यादव,रोहन मिंज,अभिषेक यादव और लवी मानिकपुरी ने 1-1 गोल किया। लवी मानिकपुरी को उनके शानदार प्रदर्शन पर प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया,
इसके पूर्व खेले गए दो मैच में मेजबान बिहार से 2-2 गोल की बराबरी पर रही थी,
वहीं हिमाचल प्रदेश को 7-2 गोल से पराजित किया था ,पूल का अंतिम मैच कल हॉकी हिमाचल प्रदेश के साथ खेला जाएगा। पूल की टॉप टीम क्वाटरफ़ाइनल प्रवेश करेगी
छत्तीसगढ़ की टीम में _यजत कौशिक, योगेश ठाकुर,नमन देवांगन,प्रिंस महतो,योगेश ठाकुर, आकाश तिर्की, ओम यादव,रोहन मिंज ,पियूष साहू,अभिषेक यादव ,धनंजय यादव ,कश्मीर मिंज , आदर्श राज ,भावेश घोड़े,गोपाल पैकरा लवी मानिकपुरी ,मिहिर यादव ,आयुष साहू ,दक्ष चौबे ,योगेश द्विवेदी (कोच,) तथा भूपत अलेंद्र मैनेजर के रूप में शामिल है।









































