राजनांदगांव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कमलेश लहरें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राय द्वारा जारी सूची के अनुसार, कमलेश लहरे को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश में नव-नियुक्त पदाधिकारी को संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं।

बताया गया कि संगठन विस्तार के तहत आगे भी अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके।