राजनांदगांव: सुुशासन तिहार – 2026 पेन्ड्री स्कूल जनसमस्या निवारण शिविर मंे वार्डवासियो का दिखा उत्साह…

1 वार्ड के लिए आयोजित शिविर में 149 आवेदन प्राप्त

पेन्ड्री हाई स्कूल के 10वीं कक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

निगम करो का शिविर में भुगतान करने वाले वार्ड के दो व्यक्ति हुए सम्मानित

22 मई को भरकापारा स्कूल में वार्ड नं. 25,26,27,28 व 29 के लिए शिविर

राजनांदगांव 20 मई। जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में आयोजित शिविर का अच्छा प्रतिसात मिल रहा है, वार्डवासी अपने मांगे व शिकायत संबंधी आवेदन लेकर उत्साह से पहुॅच रहे है।

आज पेन्ड्री स्कूल मैदान में वार्ड नं. 20 के लिए शिविर आयोजित किए गए। जिसमें बडी संख्या में वार्डवासी पहुॅच मांग एवं शिकायत संबंधी 149 आवेदन जमा किए। जिसमंे मांग के 132 तथा शिकायत के 17 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनो का अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा।


पेन्ड्री स्कूल मैदान मे आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में वार्ड के पार्षद श्री कुलेश्वर ध्रुव ने वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा तथा पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव के साथ वार्डवासियो से उनकी समस्या के संबंध में चर्चा कर आवेदन दिलाए। उन्होंने कहा कि शिविर में मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन लेने के साथ साथ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ भी दिया जा रहा है।

पार्षदों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 5 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा 2 नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये तथा परिवाहन विभाग से बने एक व्यक्ति को ड्राईविंग लाईसेंस दिया गया। इसके अलावा पेन्ड्री शासकीय हाई स्कूल के 10वी कक्षा मंे अच्छे अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, वही वार्ड के दो व्यक्ति श्री रामरतन यादव एवं श्री काशीराम मैथिलक्षत्रीय ने अपने निगम के बकाया करो का भुगतान किया उन्हे शिविर में सम्मानित किया गया।


शिविर में उपस्थित वार्डवासियो ने कहा कि हमारे वार्ड में ही शिविर लगने से हमको आवेदन देने में सुविधा हो रही है। राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, जन्म-मृत्यु, के अलावा अन्य समस्या संबंधी आवेदन वार्ड मंे ही देने का अवसर मिला जिससे निगम के चक्कर काटने से छुटकारा मिली। ड्राईविंग लायसेंस लेकर गिरजा बाई ने कहा कि बिना विभाग के चक्कर काटे शिविर मंे ही ड्राईविंग लायसेंस मिल गया। उन्हांेने कहा कि सुशासन तिहार वार्ड में लगाने से वार्डवासियो को बहुत सुविधा मिल रही है।


दिनांक 22 मई शुक्रवार को वार्ड नं. 25,26,27,28 व 29 के लिए भरकापारा स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में नगर निगम सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।