
सहसपुर लोहारा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोशन वैष्णव को 754 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार सरिता मिश्रा को कुल 1949 मत प्राप्त हुए, जबकि रोशन वैष्णव को 1187 मत मिले। वहीं अजय यादव 1018 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विजय जुलूस निकालकर भाजपा समर्थकों ने अपनी खुशी व्यक्त की।
उपचुनाव में अन्य प्रत्याशियों में डाकेश्वर श्रीवास को 25, महादेव कुम्भकार को 17 तथा गुलशन कुमार गंधर्व को 10 मत प्राप्त हुए। वहीं NOTA के पक्ष में 31 मतदाताओं ने मतदान किया।
754 मतों की निर्णायक बढ़त के साथ सरिता संतोष मिश्रा ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष उपचुनाव 2026 में जीत हासिल कर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन और सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया है।
मत परिणाम एक नजर में :
सरिता संतोष मिश्रा (भाजपा) – 1949 मत
रोशन वैष्णव – 1187 मत
अजय यादव – 1018 मत
डाकेश्वर श्रीवास – 25 मत
महादेव कुम्भकार – 17 मत
गुलशन कुमार गंधर्व – 10 मत
NOTA – 31 मत
754 मतों के बड़े अंतर से सरिता मिश्रा बनीं सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की नई अध्यक्ष।










































