
राजनांदगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा शंकरपुर मुक्तिधाम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।
कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में झाड़ीदार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, जिला महामंत्री दीपेश शेंडे, जिला उपाध्यक्ष मयंक डोंगरे, जिला मंत्री महेश महोबे, प्रवेश इलमकर, भाजयुमो के साकेत वैष्णव, जिला सहसंयोजक कृष्णा तिवारी, मंडल अध्यक्ष करण कोसरे, शहर महामंत्री रवि बंजारे, दक्षिण मंडल अध्यक्ष राजेश बोइर, प्रगेश पगारे, विकाश गजभीये तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन लाऊत्रे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










































