महापौर ने वार्ड में सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करने नोडल अधिकारियो से एंव माह अंत तक नये डिमाण्ड तैयार करने राजस्व प्रभारियो से कहा…

महापौर एवं कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियो की बैठक

कलेक्टर ने बिजली,पानी, सफाई एवं निर्माण के अलावा प्रधानमंत्री आवास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर पेनल लगाने प्रेरित करने नोडल अधिकारियो को दिए निर्देश

राजनांदगांव 17 जून। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज वार्ड के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियो की निगम सभागृह में बैठक लेकर वार्डो मंे मूलभूत सुविधा बिजली,पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य तथा निगम द्वारा संचालित अन्य व्यवस्था के संबंध में वार्डवार प्रगति की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।


बैठक में महापौर श्री यादव ने कहा कि वार्डो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का तात्पर्य निगम द्वारा वार्र्डाे में दी जा रही मूलभूत सुविधा तथा अन्य सम्पूर्ण व्यवस्था का आकलन कर व्यवस्था में सुधार करना है। निर्माण कार्य की वस्तु स्थिति देखकर उसकी पूर्णता पर जोर देना है। ताकि नागरिको को को सभी आवश्यक सुविधाए सुचारू रूप से मिल सके। उन्होेने कहा कि इसके लिए वार्ड प्रभारी नियमित रूप से वार्डो का निरीक्षण कर प्लान तैयार कर कार्य करें।
महापौर श्री यादव ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि सभी वार्डो में निर्माण कार्य के लिए पार्षदो से प्रस्ताव लिया जा रहा है, जिसका अतिशीघ्र प्राक्कलन तैयार करना है, ताकि उसे स्वीकृति हेतु शासन केा भेजा जा सके। उन्होनंे राजस्व प्रभारियो से कहा कि नये निर्धारित दर के अनुसार डिमाण्ड तैयार कर वसूली किया जाना है, इस हेतु माह अंत तक डिमाण्ड दुरूस्त करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कई करदाताओ की वसूली के लिए नही आने की शिकायत प्राप्त होती है, सभी वार्ड प्रभारी प्रतिदिन वार्ड मे जाकर वसूली करेंगे और इसका फोटो ग्रुप में साझा करेंगे।


कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव महोदया ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में जो निर्देश दिए थे, उसका पालन करना है। शासन द्वारा राजनांदगांव में विकास कार्य के लिए विभिन्न मदो में जो स्वीकृति दिए है उसका क्रियान्वयन करना है, ताकि शहर की तस्वीर बदल सके। उन्होंने कहा कि आप लोगो ने स्वच्छता में बेहतर काम किया है, अन्य शहरो की अपेक्षा हमारा शहर साफ है। इसी प्रकार के कार्य करना है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने वार्ड में रोड, नाली की सफाई, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य को प्राथमिकता देगे। वार्डो में डस्टबिन वितरण हुआ है उसकी मानटिरिंग करेंगे, ताकि लोग घर में ही कचरा पृथक कर स्वच्छता दीदीयो को देगे। उन्होंने कहा कि आगामी बारिश को देखते हुए नाली नालो की सफाई तथा पानी भरान क्षेत्र को चिन्हांकित कर उसके निराकरण की दिशा में कार्य करंेगे। वर्तमान में मुक्कडो की संख्या कम हुई है और वहा रंगरोगन कर सौदर्यीकरण किया गया है, इसके लिए संबंधित बधाई के पात्र है। सार्वजनिक शौचालयो मे साफ सफाई तथा अन्य सुविधा का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त करावे। उन्होंने गंदे पानी कम पानी आने की शिकायत का त्वरित निराकरण करे।


कलेक्टर ने निर्माण कार्य की सत्त मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। रोड में अतिक्रमण को चिन्हांकित कर उसे हटाने संबंधित को समझाईस देकर हटाना सुनिश्चित करे। उन्होंने शासन से स्वीकृत पेयजल के लिए टंकी निर्माण, पाईप लाईन विस्तार कार्य की जानकारी लेकर कार्य में प्रगति लाने कहा तथा एसटीपी निर्माण के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य मंे तेजी लाने निर्देश दिए। उन्होंने रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर सभी शासकीय एवं निजी भवनो व घरो में लगाने कार्यवाही करने निर्देशित किए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में वृक्षारोपण की आवश्यकता को देखते हुए उस पर जोर देकर स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी वर्षा ऋतु में पीपल के पौधे रोपण हेतु अभियान चलाया जायेगा, इसके लिए स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शहर में सोलर पेनल लगाने नागरिको को प्रेरित करने नोडल अधिकारियो से कहा। उन्होने कहा कि शहर में अब तक 12 सौ कनेक्शन लगे है, जबकि हमारे शहर में 43 हजार घर है। इसे प्राथमिकता देकर लोगो को सोलर पेनल लगाने जागरूक करना है। उन्हांेने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में एएचपी एवं बीएलसी के तहत बने मकानो की जानकारी ली और आवास आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवास आबंटन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। बारिश के पूर्व पात्र हितग्राहियो को आवास आबंटित करने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारभ में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने महापौर श्री यादव एवं कलेक्टर श्री यादव का स्वागत कर वार्ड विजिट के दौरान नोडल अधिकारियो द्वारा वार्डो में किए जाने वाले कार्यो की बिन्दुवार जानकारी दी। अंत में उन्होंने महापौर एंव कलेक्टर के निर्देशो का पालन कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन वार्ड विजिट करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कार्यपालन अभियंता सहित नोडल अधिकारी एवं राजस्व प्रभारी उपस्थित थे।