back to top

महापौर मोतीपुर स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव में हुए शामिल,विद्यार्थियो को तिलक लगाकर कापी, पुस्तक एवं गणवेश का किया वितरण…

राजनांदगांव 17 जून। नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाकर विद्यार्थियों को शाला प्रवेश कराने के तहत मोतीपुर स्कूल में महापौर श्री मधुसूदन यादव के आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान महापौर ने वार्ड पार्षद श्री मनोहर यादव की उपस्थिति मंे विद्यार्थियों को कापी पुस्तक एवं गणवेश का वितरण कर पढाई के लिए प्रोत्साहित किया।


महापौर श्री यादव ने मोतीपुर स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर कर मुहॅ मीठा करा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में पढाई का बहुत महत्व है। आज गॉव गॉव के बच्चे अच्छी पढाई कर उच्च स्थान प्राप्त कर रहे है। सरकार भी उन्हे प्रोत्साहित करने शासकीय स्कूलो में निजी स्कूलो की तरह सुविधाए दे रही है। हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने पीएमश्री योजना लाए है जिसमें बच्चो को आज के परिवेश के आधार पर पढाई कराई जा रही है, जहॉ गरीब बच्चे भी निजी स्कूलो की पढाई के स्तर जैसे अध्ययन कर रहे है। महापौर श्री यादव ने इस अवसर पर विद्यार्थियो को शुभकामना देते हुए गणवेश एवं कापी पुस्तक का वितरण किया।


शाला प्रवेश उत्सव अवसर पर मोतीपुर स्कूल के प्रधान पाठक श्री सुधीर कुमार पवार सहित अध्यापक अनिता भोर, प्रतिभार सरजारे, उमाभारती टाक, शोभिता ठाकुर, हितेश कामडे तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page