back to top

राजनांदगांव: जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन…

राजनांदगांव 19 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सुबह 7.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। सामूहिक योगाभ्यास के पश्चात अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

योग से निरोग रहने के लिए तथा नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का यह संदेश जन- जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों, युवाओं, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक योगाभ्यास तथा मल्लखंब योग प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page