राजनांदगांव: शांति भंग करने वाले बदमाश पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव, 19 जून। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागनदी पुलिस ने एक बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भिजवाया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना बागनदी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में यशवंत वैष्णव (36 वर्ष), पिता सर्वेश्वर वैष्णव, निवासी स्कूल के पास, ग्राम बागनदी, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा क्षेत्र में विवाद उत्पन्न कर शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी तथा उसके द्वारा पुनः ऐसी घटना किए जाने की संभावना भी थी।


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत आरोपी को जेल भेजने का आदेश पारित किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी