
कन्हारपुरी स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल मरम्मत कराने कहा तथा विद्यार्थियो को किया पुस्तक वितरण
राजनांदगांव 20 जून। वार्डो में साफ सफाई निरीक्षण की कडी मेें महापौर मधुसूदन यादव आज वार्ड 15 के बी.एन.सी.मिल कालोनी में वार्ड पार्षद श्री प्रमोद झंझाडे के साथ साफ सफाई देख नागरिको से चर्चा कर जय हनुमान व्यायाम शाला के पास कुआॅ की सफाई कराने तथा सबमर्सिबल पंप मरम्मत कराने के निर्देश उप अभियंता श्री तिलकराज ध्रुव को दिए। इसके पश्चात महापौर कन्हारपुरी स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल मरम्मत कराने आश्वासन देकर विद्यार्थियो को कापी पुस्तक का वितरण किए।
महापौर श्री यादव बीएनसी मिल कालोनी तथा जय हनुमान व्यायाम शाला के आस पास साफ सफाई रखने, एसएलआरएम सेन्टर में कचरा का उचित प्रबंधन करने सफाई अमला को निर्देशित किए। व्यायाम शाला के पास कुॅआ मंे गंदगी डालाने एवं बंद सबमर्सिबल पंप की शिकायत व्यायाम शाला के लोगो द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कुॅआ के पानी का उपयोग व्यायाम शाला के आलावा एसएलआरएम संेटर एवं आस पास के लोेगो द्वारा किया जाता है। गंदगी डालने व पंप खराब होने के कारण परेशानी हो रही है।
महापौर ने उप अभियंता से कहा कि कुॅआ की सफाई करा सबमर्सिबल पंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही इसके आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही की जाए। व्यायाम शाला के लोगो द्वारा ध्यान आकृष्ठ कराने से महापौर के पहुचने पर व्यायाम शाला के संचालक श्री आशु सिंह एवं नागरिको ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बीएनसी मिल कालोनी के पश्चात महापौर श्री यादव कन्हारपुरी स्कूल पहुॅचे। हायर सेकेन्ड्री स्कूल कन्हारपुरी जर्जर होने की संज्ञान में आते ही महापौर श्री यादव स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षको से व्यवस्था संबंधी चर्चा किए। स्कूल जर्जर एवं शौचालय खराब होने की जानकारी देने पर उन्होंने तत्काल शौचालय मरम्मत कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल का मरम्मत कराया जायेगा और नये स्कूल निर्माण के लिए भी शासन स्तर पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जावेगी।
इस अवसर पर उन्हांेने विद्यार्थियों को कापी पुस्तक का वितरण कर कहा कि सभी बच्चे पढाई में ध्यान लगाकर अच्छे अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं शाला का नाम रोशन करे। उन्होंने स्कूल में सभी सुविधा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान शाला की प्राचार्या श्रीमती संगीता खोब्रागडे सहित पार्षद प्रतिनिधि श्री युवराज सिंह, पूर्व पार्षद श्री महेश साहू, किशोर साहू, लोकराम साहू, सीताराम श्रीवास, सोहन साहू तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।









































