
राजनांदगांव 20 जून। जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सुथरा रख स्वच्छ वातावरण निर्मित करने अवैध रूप से रखे ठेला खोमचा हटाने समझाईस देकर समय समय पर कार्यवाही की गयी। वर्तमान में अनाधिकृत रखे ठेला खोमचा एवं व्यवसाय करने वालो के कारण फ्लाई ओव्हर के नीचे गंदगी फैल रही थी तथा आगामी बारिश में नाली में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो उसे ध्यान में रखकर निगम का अतिक्रमण अमला आज ठा.प्यारेलाल स्कूल के पास फ्लाई ओव्हर के नीचे ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही किए।
अतिक्रमण हटाव अभियान के तहत फ्लाई ओव्हर के नीचे से ठेला खोमचा हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाव टीम के उप अभियंता श्री तिलकराज ध्रुव व श्री मोनेन्द्र साठिया, सह.उद्यान प्रभारी श्री दीलिप गिरी, समयपाल श्री चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी व श्री गणेश झा तथा अमला जे.सी.बी. टिप्पर के साथ फ्लाई ओव्हर के नीचे पहुचे और ठा.प्यारेलाल स्कूल के सामने नीचे से अनाधिकृत रूप से रखे 6 ठेले खोमचे व दुकान संचालित करने वाले ठेला हटाया गया। कुछ लोगो ने स्वयं से ठेला हटाये। यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि जिन लोगों की वाहने फ्लाई ओव्रह के नीचे खडी है और जिनके द्वारा अनाधिकृत रूप से ठेला खोमचा व अन्य समान रखा गया है, वे कृपया स्वयं हटा लेवे, ताकि फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सुथरा तथा व्यवस्थित रखा जा सके।









































