आयुक्त ने कर्मचारी संघो की उपस्थिति में परामर्शदात्री समिति की ली बैठक,वेतन, अनुकम्पा नियुक्ति तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियो की लंबित राशि के संबंध में हुई चर्चा…

वेतन, अनुकम्पा नियुक्ति तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियो की लंबित राशि के संबंध में हुई चर्चा

राजनांदगांव 25 जून। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने गत दिवस विभिन्न कर्मचारी संघो के पदाधिकारियो की उपस्थिति में परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। बैठक में कर्मचारी हित संे जुडे विभिन्न विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।


बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कर्मचारी हित एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। आज कर्मचारियो से जुडे विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करने बैठक बुलाई गयी है। बैठक में कर्मचारी संघो के पदाधिकारियो ने प्रमुखता से हर माह वेतन भुगतान करने कर्मचारियो की पदोन्नति, कर्मोन्नति, कार्यरत मृतक कर्मचारियो के आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियो के अवकाश नगदी करण, वेतन से काटी गयी भविष्य निधि की राशि का भुगतान के अलावा नवीन अंशदायी पेंशन की राशि जमा नही होने तथा प्लेसमेंट कर्मचारियो को लंबे समय से वेतन नही मिलने व ईपीएफ की राशि जमा नही होने एवं कर्मचारियो के क्वाटर की मरम्मत कराने के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ को विभिन्न गतिविधिया संचालन हेतु राशि दिए जाने संबंधी विषयो पर बिन्दुवार चर्चा की गयी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली एंव राशि की उपलब्धता के आधार पर वेतन भुगतान तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियो का देयक भुगतान किया जाता है। एक वर्ष मंे 23 कर्मचारियो को अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी है।

3 आवेदन प्रक्रियाधीन है, और पूर्व के 15 आवेदन शासन के समक्ष विचरार्थ प्रेषित किये गये है। शासन स्वीकृति के पश्चात उन कर्मचारियो को भी अनुकम्पा नियुक्ति दी जावेगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कर्मोन्नति पदोन्नति देने कार्यवाही की जा रही है, पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। शासन से संबंधित प्रकरणो के निराकरण के लिए तथा समय समय पर कर्मचारियो के हित में वेतन आदि हेतु शासन से पत्राचार किया जाता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ को विभिन्न गतिविधियो के संचालन के लिए बजट प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सघो की समय समय पर बैठक बुलाकर उनकी समस्याओ का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया जायेगा तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणो के निराकरण के लिए पत्राचार किया जायेगा।


बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, स्थापना प्रभारी श्री राकेश नंदे सहित कर्मचारी संघो में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष जिला इकाई श्री गोकुल प्रसाद कवर, नगर निगम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दरोगा, वार्ड प्रभारी के अध्यक्ष श्री प्रवीण झा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोलू नायक, प्लेसमेंट ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अजय मेश्राम, सेवानिवृत्त पेंशन संघ के अध्यक्ष श्री दुर्गाराम साहू के अलावा सभी संघो के पदाधिकारी उपस्थित थे।