back to top

राजनांदगांव: जीजा से विवाद के बाद शांति भंग की आशंका, चिखली पुलिस ने आदतन बदमाश पर की कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत चिखली पुलिस ने एक आदतन बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 8 जुलाई को बजरंगपुर नवागांव निवासी जोहन साहू (32 वर्ष) द्वारा अपने जीजा के साथ विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न करने की सूचना पर चिखली पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चिखली चौकी के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page