back to top

राजनांदगांव: महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही मीना बाई…

राजनांदगांव 16 जुलाई 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बांटगांव निवासी श्रीमती मीना बाई यादव इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर रही हैं। श्रीमती मीना बाई यादव ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है।

Advertisements

योजना की शुरूआत में मिलने वाली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत बनी और अब यह राशि परिवार के मासिक खर्चों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए कॉपी, किताब एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के साथ-साथ घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में करती हैं।


श्रीमती मीना ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना ने उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती मीना बाई यादव ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है और इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page