राजनांदगांव: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत…

साईं मिथला ढाबा के पास हुई दुर्घटना, पिकअप वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर

राजनांदगांव । नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मिथला ढाबा के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बता रहे हैं कि पिकअप वाहन में खराबी आ जाने के कारण उसे ड्राइवर द्वारा ठीक किया जा रहा था। तभी नागपुर की ओर से आ रही ट्रेलर जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल घायलो को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है तथा ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।