राजनांदगांव: नीलगिरी पार्क में मंदिर का जीर्णोद्धार करने महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 20 जुलाई। धार्मिक आस्था के केन्द्र मंदिरो का जीर्णोद्धार करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड नं. 22 के नीलगिरी पार्क कालोनी स्थित नीलकंठ महादेव एंव हनुमान मंदिर का 5 लाखा रूपये की लागत से जीर्णोद्धार करने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कालोनी वासियो की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर व पार्षद श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद श्री अतुल रायजादा के अलावा श्री रिभय यादव,पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर व श्री समीर श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे।


भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से शहर के मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसी कडी में नीलगिरी पार्क कालोनी के मंदिर का जीर्णोद्धार करने भूमिपूजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सोच धार्मिक भावना को ध्यान में रखकर आस्था के प्रमुख केन्द्र मंदिरो का जीर्णोद्धार करना है, इसी सोच को सकार करने निगम सीमाक्षेत्र स्थित मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर विभाग केा प्रस्ताव भेजा गया, स्वीकृति प्राप्त होते ही निविदा प्रक्रिया कर मंदिरो का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।


मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन करने पर पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार करने क्षेत्रवासियो की लंबे समय से मांग थी, जो अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंनें कहा कि इसी प्रकार वार्ड विकास में महापौर जी का सहयोग मिलता रहेगा।

भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के टीकाराम त्यागी, रामजी गजबल्ला, सुधीर शेण्डे, संदीप झीरसागर, बीरबल ठाकुर, आदित्य पराते, अनमोल विश्वास, भूपेन्द्र सिंह, अविनाश साहू, श्रीमती शीतल गौतम, श्रीमती अश्वनी झीरसागर, शुभी साहू, प्रज्ञा मिश्रा, पूजा लांगे, संतोष अग्रवाल, अर्चना ंिसंह, किरण शेण्डे, लता शर्मा, संस्कार झा, राहुल यादव ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

तत्पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना कर जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित कालोनीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।