back to top

पेपर लीक मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित होंगे: प्रधानमंत्री मोदी…

विजन टाइम्स न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश देते हुए कहा है कि ऐसे सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनी रहे और युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा और मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

प्रधानमंत्री के इस बयान को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page