back to top

राजनांदगांव: वार्ड नं 01 में लगभग 35 लाख के विकास कार्य के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 24 जुलाई। जनकल्याण और समग्र विकास के संकल्प को साकार करते हुए छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड विकास के लिए स्वीकृत राशि से वार्ड नं. 1 में लगभग 35 लाख रूपये की लागत से विकास कार्य कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

Advertisements


भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि 19.50 लाख रूपये की लागत से शीतला तालाब के पास नाली निर्माण, 9.73 लाख रूपये की लागत से बाबूटोला मे शेड निर्माण एवं 5 लाख रूपये की लागत से दुर्गा मंदिर के पास भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। यह कार्य वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शीतला तालाब के पास नाली निर्माण हो जाने से तालाब में गंदा पानी जाना बंद हो जायेगा, इस संबंध में बहुत दिनों से मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर बनाया जा रहा है।


वार्डवासियों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। भूमिपूजन के अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव, नामांकित पार्षद श्री भीष्म देवांगन, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, समाजसेवी श्री सुमित सिंह भाटिया,श्री राहुल चैबे विशेष रूप से उपस्थित थे।


महापौर के आगमन पर वार्ड के श्री खेमलाल साहू, लेखचंद साहू, योगेश साहू, अनिल साहू, घंशु साहू, टीकम सेवता, प्रभु देवांगन, देवानंद साहू, उपराव साहू बिशनाथ साहू, प्रेमा सोनकर ने महापौर सहित अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियो ने पूजा अर्चनाकर विधिवत भूमिपूजन किये। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page