back to top

राजनांदगांव: ढाबे के पास अवैध शराब बेचते युवक को तुमड़ीबोड़ पुलिस ने दबोचा, शराब और नकदी जब्त…


राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुमड़ीबोड़ पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री की नगदी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नाथुनवागांव मोड़ स्थित कैलाश ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।


सूचना पर तुमड़ीबोड़ पुलिस ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजतिलक यादव (19 वर्ष), निवासी पेण्ड्री, थाना लालबाग, राजनांदगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8 पौवा देशी प्लेन शराब (1.440 लीटर) तथा शराब बिक्री की 1,000 रुपये की नगदी बरामद हुई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,640 रुपये आंकी गई है।


वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने गवाहों से विवाद और अभद्रता भी की, जिसके चलते उसके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page