back to top

राजनांदगांव: गांजा बिक्री की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर 1.518 किलो गांजा किया जब्त…

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.518 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोतीपुर निवासी एक व्यक्ति मोतीपुर श्मशान घाट के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेन्द्र सिन्हा उर्फ जीतू (40 वर्ष) पिता शिव सिन्हा, निवासी आजाद चौक, चुन्नीलाल गली, वार्ड नंबर 08, मोतीपुर, राजनांदगांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के कपड़े के थैले से 1.518 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल दाखिल किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले को नशामुक्त बनाने और गणेश पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध गांजा, शराब बिक्री तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, पीएसआई दुर्गेश धुरंधर, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, शत्रुहन टंडन, आरक्षक गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, खेमचंद पंचारी, चंद्रकपुर, आदित्य सोलंकी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page