back to top

खैरागढ़ : 7.2 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

छुईखदान। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कुल 7.200 बल्क लीटर, बिक्री की रकम सहित कुल 3700 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कनक नगर छुईखदान स्थित नया तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री करने पहुंचा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी तालिब खान (26 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10 केंवटपारा, छुईखदान को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से नीले-पीले रंग के थैले में रखे 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 7.200 बल्क लीटर बरामद की गई। शराब की कीमत 3200 रुपये तथा अवैध शराब बिक्री की रकम 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल 3700 रुपये का सामान जब्त किया।

मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को 28 सितंबर को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और गांजा सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page