back to top

राजनांदगांव: राइस मिल में शराब के नशे में घुसकर विवाद करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर स्थित गुरुदेव राइस मिल में रात के समय शराब के नशे में घुसकर विवाद और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी संतोष नायक ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि 29 सितंबर 2026 को कमलेश कुमार कंवर (23), वैभव कंवर (20), दोनों निवासी ग्राम महाराजपुर तथा दुर्गेश कंवर (23), निवासी ग्राम पथराटोला, थाना गैंदाटोला, शराब के नशे में गुरुदेव राइस मिल में घुस आए और वहां विवाद करने लगे।

आवेदक द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को बुलाने की बात पर उसे देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस चौकी चिचोला ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक बीरेन्द्र नाविक, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा तथा आरक्षक क्रमांक 1800, 91 और 1342 का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page