back to top

चिखली में हुआ मेगा कैम्प का आयोजन,महापौर ने वृद्धजनों का सम्मान कर शिविर का लाभ लेने वार्डवासियो से की अपील…

5 अक्टूबर सोमवार को वार्ड नं. 14 से 28 तक के लिए निगम परिसर में शिविर

राजनांदगांव 1 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाने की कडी में आज चिखली स्कूल में पहला शिविर आयोजित किया गया। वार्ड नं. 1 से 13 तक के लिए आयोजित शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित होकर वार्डवासियो से अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन जमा कर शासन की योजनाओ का लाभ लेने की अपील किए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों का सम्मान कर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है, इस शुभ दिन वृद्धजनो का आर्शीवाद लेकर उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि बडे बुर्जुग घर का नीव होते है, हमे उनका हर दिन सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा सेेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत हर वार्डो के लिए 4 मेगा कैम्प लगाया जा रहा है। आज पहले शिविर में वार्डवासियो द्वारा दिये जा रहे आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।


महापौर श्री यादव निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, श्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, नामांकित पार्षद श्रीमती कीर्ति बोरकर व श्री नागेश यदु के साथ शिविर का निरीक्षण कर उपस्थित लोगो से मुलाकात कर आवेदन करने एवं शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए।


कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नागरिको की शिकायत व समस्या का समयबद्ध एंव प्रभावी निराकरण करने तथा उन्हें शासन की योजना का लाभ देने सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प आयोजित किये जा रहे है। दिनांक 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चार चरण में वार्डो में आयोजित शिविर के तहत आज चिखली स्कूल में प्रातः 10 बजे से दोपरह 3 बजे तक 13 वार्ड के लिए शिविर आयोजित की गयी है। इसी प्रकार दिनांक 5 अक्टूबर सोमवार को निगम कार्यालय परिसर में वार्ड नं. 14 से 28 तक के लिए शिविर आयोजित किए जायेगे। शिविर में नागरिको को विभिन्न शासकीय योजनओ से संबंधित जानकारी के अलावा समस्याओ के निराकरण के लिए आवेदन लिए जायेगे। सभी शिविर में विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करंेगे आवेदनो का विभागवार छटनी कर उसका प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा।


चिखली शिविर में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लगभग 50 वृद्धजनों का साल श्रीफल से महापौर श्री यादव सहित आयुक्त एवं निगम पदाधिकारियो ने सम्मान किया। आज के शिविर में विभिन्न विभागो के मांग से संबंधित 21 एवं शिकायत के 12 कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपस्थित वृद्धजन सहित वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page