back to top

राजनांदगांव: तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम टप्पा में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे के पट्टे से निर्मित धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम टप्पा में तालाब के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र सिन्हा (21 वर्ष), पिता राजकुमार सिन्हा, निवासी ग्राम टप्पा, पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे के पट्टे से निर्मित धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उप निरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक दिनेश्वर दास मानिकपुरी, आरक्षक सिंधु सिन्हा सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ की भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page