back to top

राजनांदगांव:महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त सहित पार्षदों के साथ त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के पास श्रमदान कर किये साफ सफाई…

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मण्डल के सदस्य बने सहभागी

महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त सहित पार्षदों के साथ त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के पास श्रमदान कर किये साफ सफाई

राजनांदगांव 1 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत स्वच्छता मेें सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत की थीम के लिये स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने समाजिक संस्थाए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है, प्रतिदिन निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थलो में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित संत निरंकारी मण्डल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू, सेवादल शिक्षक श्री छबिलराम साहू, कोषाध्यक्ष श्री मुरलीधर पंजवानी,लेखापाल श्री राजकुमार ललानी, मिडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी तथा सेवादल के महिला पुरूष सदस्यो ने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम,निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री राजेश जैन रानू व श्री डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद सर्वश्री मनोहर यादव, प्रमोद झंझाडे, चन्द्रशेखर लश्करे, संतोष साहू,रवि सिन्हा, सतीश साहू, सेवक राम उईके, डुरेन्द्र साहू, अरूण साहू, नामांकित पार्षद श्रीमती करूणा राजपूत, श्री सूर्यकांत श्रीवास व श्री हर्ष रामटेके, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय राय, श्री राजेश यादव, श्री लोकेश जैन,श्री पंकज कुरंजेकर एवं निगम की स्वच्छता दीदी व स्वास्थ्य अमला के साथ श्रमदान कर त्रिवेंणी परिसर तथा झुलेलाल घाट के आस पास श्रमदान कर साफ सफाई किये।


स्वच्छता अभियान में महापौर श्री यादव ने कहा कि संत निरंकारी मण्डल के सदस्यो का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मण्डल एक सेवाभावी संस्था है, जहाॅ सेवा संबंधी विभिन्न गतिविधिया संचालित होते रहती है। उक्त संस्था समय समय पर नगर निगम के स्वच्छता अभियान मे अपनी महती भूमिका निभाते है। स्वच्छता अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगो के स्वच्छता से जोड़ना एवं स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करना है।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में शासन के निर्देशानुसार महापौर श्री मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन मे प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है, जिसमें 17 सितम्बर से शहर में स्वच्छता का माहोल चल रहा है, अभियान में निगम के अलावा समाजिक संस्था, नागरिक, विद्यार्थी सहभागिता निभाकर शहर में श्रम दान कर साफ सफाई कर रहे है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में आज संत निरंकारी मण्डल के सदस्यो ने निगम पदाधिकारियो के साथ त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के किनारे श्रमदान कर साफ सफाई किए एवं कटिली झाडिया उखाडकर झिल्ली पन्नी कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिए। स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं संत निरांकारी मण्डल के सदस्यो सहित निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page