
पानी टंकी सफाई कार्य जारी, चिखली दीनदयाल नगर टंकी की होगी सफाई
राजनांदगांव 3 अक्टूबर। नागरिको को शुद्ध पानी सप्लाई करने निगम सीमाक्षेत्र की टंकियो की सफाई कार्य अंतिम चरण में है। टंकी सफाई करने की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत चिखली दीनदयाल नगर टंकी (क्षमता 11.00 लाख लीटर) की सफाई कराई जानी है, जिसके कारण उक्त उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से चिखली दीनदयाल नगर टंकी से दिनांक 5 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 6 अक्टूबर मंगलवार से सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि नागरिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हर छैः माह में निगम सीमाक्षेत्र के टंकियो की सफाई कराने की कडी में एवं बारिश मंे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 05 अक्टूबर सोमवार को चिखली दीनदयाल नगर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी। उक्त चिखली दीनदयाल नगर टंकी की पूर्व में 19 जनवरी 2026 को सफाई कराई गयी थी।
आयुक्त ने बताया कि चिखली दीनदयाल नगर टंकी (क्षमता 11.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र शांति नगर चिखली बिहारी चाल, पुराना ढ़ाबा, रमन बाजार चिखली, दीनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी झोपडी, अम्बेडकर चौक शांति नगर में 5 अक्टूबर सोमवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 6 अक्टूबर मंगलवार को सुबह सें पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।











































