back to top

अपडेट न्यूज: ठेलकाडीह सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, छात्र घायल…

राजनांदगांव। ठेलकाडीह मुख्य चौक में सोमवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार मारुति ईको वाहन ने बस का इंतजार कर रही शिक्षिका किरण तिवारी और एक स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शिक्षिका किरण तिवारी की मौत हो गई। मृतका दीनदयाल नगर राजनांदगांव की निवासी और मनीष तिवारी की पत्नी बताई गई हैं। हादसे में घायल छात्र का उपचार जारी है। ठेलकाडीह चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page