
शिविर में विभिन्न विभागो से संबंधित हितग्राही मूलक योजनाओ की दी गयी जानकारी
12 अक्टूबर सोमवार को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में वार्ड नं. 37 से 46 व 48
के लिए शिविर
राजनांदगांव 5 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाया जा रहा है। वार्ड नं. 14 से 28 तक के लिए आज नगर निगम परिसर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागो का स्टाल एक ही जगह लगाकर नागरिको की समस्या से संबंधी आवेदन प्राप्त कर शासकीय योजनाओ की जानकारी दी गयी।
शिविर में जहाॅ श्रम विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन की लाभकारी योजना का लाभ लेने जानकारी दी गयी, वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताया गया। इसी प्रकार अन्य विभाग के स्टाॅल भी लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी तथा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे निःशुल्क दवा दी गयी।
शिविर में निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, श्री शैकी बग्गा व श्री सावन वर्मा,पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री सतीश मसीह, श्री अमित कुशवाह सहित संबंधित वार्ड के पार्षद तथा नामांकित पार्षद श्री नागेश यदु व श्री हर्ष रामटेके आदि ने शिविर का जायजा लिया।
आज के शिविर में वार्डवासियो से विभिन्न सेवाओ से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 25 एंव शिकायत के 15 आवेदन मिले। आवेदनों में श्रम विभाग के 5, विद्युत विभाग में मांग के 2 व शिकायत के 6 इस प्रकार कुल 8 आवेदन आए।
इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग से मांग के 1, शिकायत संबंधी 3 कुल 4 आवेदन। राजस्व विभाग के 1, जल विभाग के 6 में 2 मांग व 4 शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्माण संबंधी मांग के 14 व शिकायत के 2 कुल 16 आवेदन आए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि आज नगर निगम में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागो से संबंधी 40 आवेदन प्राप्त हुए, स्वास्थ्य, जल, विद्युत या अन्य शिकायतो का अति शीघ्र निराकरण किया जायेगा तथा विभिन्न मागों से संबंधी आवेदनों का विभागवार एन्ट्री कर प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा।
उन्हांेने कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य सभी विभाग एक जगह बैठकर नागरिको की समस्या का निराकरण करना एवं उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मेे जानकारी देकर लाभान्वित करना है।
शिविर की अगली कडी में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बंसतपुर में प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिए शिविर आयोजित किये जायेगे। आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।











































