back to top

राजनांदगांव: 8 अक्टूबर गुरूवार को नगर निगम की सामान्य सभा, 8 विषयों पर होगी चर्चा…

राजनांदगांव 5 अक्टूबर। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 08 अक्टूबर 2026 गुरूवार सोमवार को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में 8 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।


उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन के किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा।

इसी प्रकार विषय क्रं. 2 में जाति प्रमाण पत्र संबंधी तथा विषय क्रं. 3 चैक चैराहा के नामकरण की कडी में नया बस स्टैण्ड का नामकरण डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से करने एवं नया बस स्टैण्ड में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना व सौदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति के अलावा अमृत मिशन अंतर्गत वार्ड नं. 23 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निर्मित गार्डन का नामकरण पूर्व नामांकित पार्षद व वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र व्यास पार्क करने, राष्ट्रीय राजमार्ग 53 मंे सी.आई.टी. कालेज से कन्हारपुरी बाईपास रोड का नामकरण ‘‘दाऊ मंदराजी मार्ग‘‘ के नाम पर किये जाने एवं कंचनबाग सनसिटी पहुच मार्ग के पहले चैक का नाम नवकार चैक के नाम पर किये जाने चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा।


अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि विषय क्रं. 4 में निगम सीमाक्षेत्र में विज्ञापन हेतु निगम आधिपत्य, निजी व शासकीय स्थल (उपयुक्त स्थल) पर यूनिपोल (विज्ञापन बोर्ड) लगाये जाने निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा।

उन्होंने बताया कि विषय क्रं. 5 में निगम स्वामित्व के टाउनहाॅल परिसर जी.ई.रोड के किनारे की 38 दुकानो एवं कस्तूरबा महिला मंडल रोड में निगम से लगी हुई 18 दुकानो को तोड़कर 55 दुकानो का पुननिर्माण किये जाने के संबंध में तथा विषय क्रं. 6 में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत लखोली कन्हारपुरी से मोहारा बायपास तक नाला निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 208.32 लाख का माननीय महापौर द्वारा दिनांक 17.08.2026 को सामान्य सभा की स्वीकृति की प्रत्याशा में जारी निविदा की पुष्टि/अनुमोदन के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

विषय क्रं. 7 मंे अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत रेवाडीह चैक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 250.00 लाख का माननीय महापौर द्वारा दिनांक 17.08.2026 को सामान्य सभा की स्वीकृति की प्रत्याशा में जारी निविदा की पुष्टि/अनुमोदन की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा।


निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने बताया कि अंतिम विषय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान अन्तर्गत मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनान्तर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रान्तर्गत निम्नांकित विभिन्न विकास कार्यो हेतु कुल राशि रू. 253.32 लाख (रूपये दो करोड़ तिरपन लाख बत्तीस हजार मात्र) की स्वीकृत राशि की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page