back to top

धमतरी : पितृ भोज से लौटते ही काल बना ट्रक,पिता और 12 साल के मासूम की मौके पर मौत,दूसरे बेटे की हालत नाजुक…

.धमतरी में फिर एक तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं –पितृ भोज से लौट रहे पिता और मासूम बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है…दरअसल गुजराबनाधा गांव की रहने वाले डागेश्वर साहू अपने दो मासूम बेटों के साथ पितृ भोज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे।

भोज के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी अलमारी कला गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को उनकी बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए इस हादसे में पिता डागेश्वर साहू और उनके 12 साल के बेटे वोशांत साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को आनन फानन में धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है..इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page