
कृषि उपज मंडी बसंतपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन
सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा
7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कृषि उपज मंडी बसंतपुर में विकसित भारत संकल्प
सभा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प सभा के पश्चात कृषि उपज मंडी बसंतपुर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश लेकर निकली यात्रा कृषि उपज मंडी बसंतपुर से इंदिरा चैक, दुर्गा चैक, बसंतपुर थाना चैक एवं भारत माता चैक होते हुए उद्याचल भवन पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि देशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे किए हैं। उनके नेतृत्व में पहले गुजरात और अब देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोडने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाने सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक देशवासी को सेवा भाव के साथ अपना योगदान देने का संकल्प लेना होगा।

पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में देश के प्रत्येक नागरिक से सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सामूहिक शक्ति और संकल्प ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 25 वर्षों में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा।
विकसित भारत संकल्प सभा में पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खाण्डेकर, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री संचिन बघेल, उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा,छ.ग. श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, राजगामी संपदा की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, के अलावा वरिष्ठ नेता श्री खुबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री दिनेश गांधी, श्री रमेश पटेल,श्री राजेन्द्र गोलच्छा, श्री शशिकांत द्विवेदी, श्रीमती गीता घासी साहू,श्रीमती किरण साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।











































