back to top

राजनांदगाव : सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

सेवा संकल्प अभियान

– जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण कर नागरिकों को किया गया जागरूक

– किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने किया गया प्रेरित

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छुरिया विकासखंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना। स्टॉल के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।	

जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में पहुंचे नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदान की। विशेष रूप से किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को उनके लिए संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्टॉल के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाया गया, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ ले सकें। नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं योजनाओं से संबंधित उपयोगी प्रचार सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जनसंपर्क विभाग की इस पहल की सराहना की।
Advertisements

You cannot copy content of this page