back to top

राजनांदगाव : नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराने वाला युवक पकड़ाया…

नेहरू कॉलेज रोड के किनारे पुलिस ने दी दबिश, आरोपी के कब्जे से 12 इंच लंबा चाकू जब्त

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे चाकू लहराते हुए घूम रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को डोंगरगढ़ थाना पुलिस को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन मुनेश्वर (25 वर्ष), पिता हेमराज मुनेश्वर, निवासी शास्त्री वार्ड, गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 इंच लंबा लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। चाकू के फल की लंबाई 7.4 इंच और मूठ की लंबाई 4.6 इंच बताई गई है।

मामले में डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 604/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रमेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page