back to top

राजनांदगाव : सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकार…

  • जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण
  • जनमन पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को नागरिकों ने सराहा
  • राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
  • इस दौरान विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पाम्पलेट्स एवं पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्टॉल में पहुंचे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रचार सामग्री प्राप्त की और शासन की योजनाओं की जानकारी ली।

जनमन पत्रिका की उपयोगी जानकारी को नागरिकों ने सराहा

राजनांदगांव निवासी श्री भूपेन्द्र वारडेकर ने बताया कि जनमन पत्रिका में शासन की योजनाओं के साथ बस्तर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। कुंआ चौक नंदई निवासी श्रीमती दुलारी बाई यादव ने पत्रिका में प्रकाशित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया।

ग्राम सलौनी घुमका निवासी श्री दीनबंधु यादव ने कहा कि शिविर से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी मिल रही है। इसी तरह श्री कपिल यादव, श्री चेतन यादव, श्री यशु यादव, श्रीमती दुर्गा हेड़ाऊ सहित अन्य नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जनसंपर्क विभाग की पहल की सराहना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page