back to top

3 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण…

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिन तथा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 13 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से रानी अवंति बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका में डोंगरगढ़ विधानसभा स्तरीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, रक्त समूह, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी, डॉ. दीपक वर्मा, श्री भारतेंदु प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सोम कुमारी एवं डॉ. मीरा देवांगन का आयोजन की सफलता के लिए सहयोग वा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

रक्तदान शिविर प्रभारी नागेश यदु रक्तवीर एवं भाजयुमो जिला प्रभारी सुनील सेन ने विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

स्थान: रानी अवंति बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका
दिनांक: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: प्रातः 10 बजे से

रक्तदान महादान—सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म!

Advertisements

You cannot copy content of this page